फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   They drove cattle smuggler who fled leaving the vehicle

लोगों ने दौड़ाया तो वाहन छोड़ भागे पशु तस्कर

Thu, 07 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
They drove cattle smuggler who fled leaving the vehicle
महराजगंज में ग्रामीणों द्वारा तोड़ी गई पशुओं से लदी पिकअप।
थाना क्षेत्र के दुगौली गांव के पास मंगलवार की रात ग्रामीणों ने दौड़ाया तो पशुओं से लदी पिकअप छोड़ तस्कर भाग निकले। गुस्साए ग्रामीणों ने उसमें लदे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर पिकअप को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस रात में ही गाड़ी थाने ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने रोक दिया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह सीओ बदलापुर जटाशंकर राव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीण पिकअप को पुलिस को सौंप दिए। मंगलवार को करीब आधी रात को महराजगंज-राजाबाजार रोड पर राजाबाजार की तरफ से आ रही पिकअप दुगौली गांव के पास आकर रुकी तो ग्रामीणों को शक हुआ कि तस्कर पशु लादने आए हैं।
विज्ञापन


गांव के लोग लाठी लेकर आगे से घेरा तो तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी में दो बैल लदे थे। ग्रामीणों ने दोनों बैलों को सुरक्षित नीचे उतार लिया और पिकअप को लाठी और ईंट पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर  एसओ अरविंद यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुुलिस पिकअप और बैलों को थाने ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने रोक दिया। गुरुवार की सुबह सीओ बदलापुर जटाशंकर राव ने गांव के लोगों को तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया तो ग्रामीणों ने गाड़ी और बैलों को पुलिस को सौंप दिया।


उधर बीच सड़क पर पिकअप को क्षतिग्रस्त किए जाने से सुबह आठ बजे तक जाम लगा रहा। सूचना पर सीओ के साथ बदलापुर और सिंगरामऊं  थाने से भी फोर्स पहुंची थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पशुओं को स्थानीय किसानों की सिपुर्दगी में दे दिया गया है। पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed