फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man shot and killed

युवक की गोली मार कर हत्या

Sat, 02 May 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 02 May 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
The young man shot and killed
थानाक्षेत्र के लमहन गांव के तालाब के पास शुक्रवार की सुबह 30 वर्षीय युवक का शव पाया गया। जिसकी गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


 पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है। तलाशी लेने पर मृतक के पाकेट से चार सिम कार्ड बरामद हुए। पास ही एक बाइक भी मिली।  लमहन गांव के पास बदलापुर-सुजानगंज रोड पर  एक तालाब के पास युवक का शव

मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। युवक को सिर और छाती में गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव को फेंक दिया।
विज्ञापन


 मृतक युवक सफेद चेकदार शर्ट, मटमैला पैंट व सफेद जूता पहने हुए था। थानेदार ने शिवानंद यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही शीघ्र घटना का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पास से बरामद चारो सिमकार्ड की काल डिटेल पुलिस निकाल रही है। इसकी जांच के बाद न केवल उसकी पहचान हो जाएगी बल्कि हत्या का राज भी सामने शीघ्र ही आ जाएगा। पुलिस के अनुसार बाइक कौशांबी जनपद की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed