फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man's body was found in the bush, killing suspected

झाड़ी में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 26 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 26 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
सरपतहा थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव के पूर्व प्रधान बच्चूलाल यादव के भतीजे अखिलेश यादव(25) का शव रविवार को शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव के पास रेलवे के किनारे झाड़ी में मिली। शव पर  चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई होगी।
विज्ञापन

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरडीहा गांव निवासी पूर्व प्रधान बच्चूलाल यादव के भाई राजेंद्र यादव के पुत्र  अखिलेश कुमार यादव शनिवार की दोपहर घर से बाल कटाने के लिए निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो घर वाले परेशान हो उठे।

विज्ञापन

 

उसकी तलाश में मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। किसी अनहोनी की आशंका से घर वाले परेशान हो उठे। रात में करीब एक बजे अखिलेश की मोबाइल पर उसके एक दोस्त ने कॉल किया तो वह रिसीव हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरी ओर से अखिलेश ने खुद के दादर पुल के पास घायल पड़े होने की बात कही फिर फोन कट गया। इसके बाद घरवाले शाहगंज से बिलवाई की ओर रेलवे ट्रैक के किनारे उसकी तलाश शुरू किए। रविवार सुबह में करीब सात बजे ताखा शिवपुर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में अखिलेश का शव  पाया गया।

उसके सीने और घुटने पर गंभीर चोट के निशान थे। घर वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज महेंद्र सिंह देव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed