फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The victim went to the police station for the fourth time , the complaint

चौथी बार कोतवाली पहुंची पीड़िता, दी तहरीर

Tue, 01 Dec 2015 01:11 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 01 Dec 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
The victim went to the police station for the fourth time , the complaint
महाराष्ट्र की युवती को शादी का झांसा देकर पहले उसका शोेषण करने और बाद में लाखों रुपये हड़पने के मामले में पीड़िता चौथी बार सोमवार को कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने रात में केस दर्ज करने का आश्वासन देकर उसको भेज दिया। मुंबई की रहने वाली कल्पना (काल्पनिक नाम) का वहां प्रापर्टी का व्यवसाय है।

उसका आरोप है कि वर्ष 2012 में जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक उसके एक पार्टनर के माध्यम से उससे मिला। वह युवक भी प्रापर्टी व्यवसाय से जुड़ा था।
विज्ञापन


आते जाते संबंध प्रगाढ़ हुए तो युवक ने उससे लाखों रुपये कर्ज भी लिए। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी करने का भरोसा दिया और दोनों एक साथ फ्लैट में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में युवक ने एक फाइनेंस कंपनी से ढाई करोड़ का लोन लिया और युवती को गारंटर बना दिया। आरोप है कि शादी करने के लिए महिला गहने, कपड़े और ढाई लाख रुपये लेकर 26 नवंबर को फ्लाइट से बाबतपुर आई और वहां से

जौनपुर आ गई। युवक ने युवती को नगर कोतवाली क्षेत्र के पालिटेक्निक चौराहा स्थित एक होटल में ठहराया और उसका एमएमएस बना लिया। इसके बाद महिला थाने गई तो पुलिस ने भगा दिया।


 तब से युवती  तीन बार कोतवाली पुलिस का चक्कर लगा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। उसका कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी को ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा रहा है और पुलिस केस दर्ज करना तो दूर उससे पूछताछ भी नही कर रही है। सीओ सिटी अभिषेक सिंह का कहना है कि महिला ने तहरीर दी है केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed