फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The two sides went in brick stone, four injured

दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, चार घायल

Tue, 06 Dec 2016 01:01 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 06 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव में सोमवार को सुबह पड़ोसी युवक की साइकल की चपेट में आने से किशोरी को चोट लग लग गई। इसे लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और भाला चला। इसमें दोनों तरफ से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान ही एक पक्ष के रिहायशी मड़हे में आग लगने से गृहस्थी के सारे सामान राख हो गए। पीड़ित का आरोप हा कि उनके मड़हे में जानबूझकर आग लगा दी गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव निवासी सुरेश यादव का बेटा सौरभ यादव (21) सोमवार को कोचिंग से घर लौट रहा था। वह घर के पास पहुंचा था तभी पड़ोसी अशोक यादव की बेटी लल्ली (16) साइकल की चपेट में आ गई। इससे किशोरी को चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात बौखलाए किशोरी के घर वाले हल्ला मचाने लगे। दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। विवाद के बीच ईंट, पत्थर, लाठी, डंडे और भाला चलने लगा। शोर सुनकर पहुंचे आस पास के लोग जब तक लोगों को रोक पाते तब तक चार लोग लहू लुहान हो गए।

जिसमें अशोक कुमार यादव के सिर और हाथ में, रामदुलार यादव का सिर फट गया, दूसरे पक्ष के सुरेश यादव और एक अन्य को भी चोट आई है। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

मारपीट के दौरान ही रामदुलार के  रिहायशी मड़हे में आग लग गई। मौके पर जुटे लोगों ने आग बुझाया। लेकिन जबतक आग बुझा पाते तबतक मड़हा और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। रामदुलार का आरोप है कि विपक्ष के लोगों ने जानबूझकर    उनके  रिहायशी मड़हे में आग  लगा दी।


जिससे उनका भारी नुकसान हुआ है। एसओ महराजगंज अरविंद यादव का कहना है कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। घायलों का उपचार और मेडिकल कराया गया है। छप्पर में आग लगाने की  भी शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed