फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The sister's throat , killing guards Retkr

चौकीदार की बहन की गला रेतकर हत्या

Sat, 13 Jun 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 13 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
The sister's throat , killing guards Retkr
 प्रतापगढ़ के इब्राहिमपुर गांव निवासी चौकीदार की बहन की गुरुवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार की सुबह घर से लगभग दो सौ मीटर दूर सुजानगंज के बाबूगंज गांव में खेत में मिला।
विज्ञापन


 घटनास्थल से ब्लेड, चप्पल और पानी मिले हैं, लेकिन खून के निशान नहीं मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करके शव जौनपुर के सीमा में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


सुजानगंज थाना क्षेत्र में शव मिलने के कारण उसको जौनपुर पुलिस ले गई। जानकारी मिलने पर जौनपुर के एसपी भारत सिंह यादव समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। युवती की शनिवार को सगाई होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी नन्हेंलाल इलाहाबाद में जलनिगम में तैनात हैं। उनका बड़ा बेटा विजय चौकीदार है, जबकि छोटा बेटा संजय अपना काम करता है।

 पांच बेटियों में सबसे छोटी पूजा (19) घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। बताते हैं कि बीते गुरुवार की रात आठ बजे पूजा के मोबाइल पर  फोन आया। इसके बाद वह कहीं चली गई। घर वालों ने समझा कि वह गांव में आयोजित शादी

समारोह में शामिल होने गई है। जब देर रात तक भी वह नहीं लौटी तो घर के लोग परेशान हो गए। उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। मध्य रात्रि में चौकीदार भाई विजय एक बार पृथ्वीगंज चौकी भी आया, लेकिन फिर लौट गया। भोर में

पूजा का शव घर से दो सौ मीटर दूर विजय नारायण मिश्र के खेत में फेंका मिला। इसकी जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। वहां लोगों का मजमा लग गया। इस बीच सूचना पाकर एसपी प्रतापगढ़

बलिकरन सिंह यादव, एएसएपी अखिलेश्वर पांडेय, सीओ पट्टी सुकरम पाल तोमर, पट्टी के प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय और जौनपुर के एसपी भारत सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।  परिजन शव को पीएम के लिए उठने

 नहीं दे रहे थे और न ही तहरीर दे रहे थे। बाद में एसपी भारत सिंह यादव के समझाने पर उन्होंने मोबाइल पर फोन आने के बाद किशोरी के गायब होने की बात बताते हुए तहरीर दी। तब जाकर शव को पीएम के लिए भेजा गया। कई


 घंटे तक जांच के बाद पुलिस लौट गई। इधर, सुजानगंज थानाध्यक्ष केके मिश्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed