{"_id":"5813a6834f1c1b900dbc1e46","slug":"the-jail-superintendent-to-bomb-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल अधीक्षक को बम से उड़ाने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल अधीक्षक को बम से उड़ाने की दी धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
jail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाशी में शराब मिलने के बाद कड़ाई करने पर गुरुवार को बंदी ने बंदी रक्षकों के साथ जेल अधीक्षक को बम से उड़ाने की धमकी दी। उसने अन्य कैदियों को भी भड़काने की कोशिश की। किसी तरह मामला शांत कराया गया। एहतियात के तौर पर शुक्रवार को फोर्स बुला ली गई।
मिर्जापुर जिले के एक उपद्रवी बंदी को पांच माह पहले जौनपुर जेल में स्थानांतरित किया गया था। गुरुवार को वह बंदी पेशी पर वाराणसी गया था। लौटते समय सिपाहियों की मिलीभगत से उसने शराब पी ली और अपने साथ छिपाकर भी ले आया था। गेट पर बंदी रक्षकों ने तलाशी लेनी चाही तो वह उलझ गया।
तलाशी में उसके पास से शराब बरामद हुई। इसके बाद वह बंदी रक्षकों से मारपीट पर आमादा होकर हत्या कराने की धमकी देने लगा। इस पर बंदीरक्षक उसे लेकर जेल अधीक्षक के पास ले गए तो वह उन्हें भी धमकाने लगा। उसने कहा कि बम से उड़ा देगा।
विज्ञापन
उसे किसी तरह शांत कराकर बैरक में भेजा गया तो वह अन्य बंदियों को भी भड़काने लगा। इसको लेकर अन्य बंदी उग्र हुए तो उन्हें किसी तरह शांत कराया गया। शुक्रवार सुबह एहतियात के तौर पर फोर्स बुला ली गई।