फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The death of the child victims of roadways bus

रोडवेज बस की चपेट में आने से बालक की मौत 

Tue, 09 Aug 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 09 Aug 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
The death of the child victims of roadways bus
हादसे में बालक की मौत के बाद शाहगंज के बडौना में सड़क जाम करते ग्रामीण।
लखनऊ -बलिया मार्ग पर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव के पास सोमवार को सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर घंटे भर बाद जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

 

उधर रोडवेज बस को डिपो में खड़ा कर चालक फरार हो गया। बडौ़ना गांव निवासी अनिल कुमार का नौ वर्षीय पुत्र शनी सुबह करीब सात बजे घर से निकल कर  बगल की दुकान से सामान लेने जा रहा था। उसी दौरान लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रही दोहरी घाट डिपो की तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया।

विज्ञापन

 

घटना स्थल पर ही बालक की मौत हो गई। बस लेकर चालक फरार हो गया। कुछ देर बाद पता चला कि बस को शाहगंज डिपो में खड़ा कर चालक फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख कर लखनऊ-बलिया मार्ग को जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जाम कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया तो लोग किसी प्रशानिक अधिकारी के मौके पर आने की मांग करने लगे। एसडीएम आरके वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो करीब घंटे भर बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed