{"_id":"e40a98bb05608d5eba8f29eb71250c3b","slug":"teacher-murdered-bodies-hung-from-a-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया
ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर थाना क्षेत्र के अटौली गांव से 15 फरवरी से लापता शिक्षक राकेश कुमार यादव की हत्या कर बदमाशों ने शव को सुल्तानपुर जिले के मुसाफिरखाना के पास जंगल में पेड़ से लटका दिया था।
वहां की पुलिस ने शव को लावारिस में जलवा दिया था। परिवार वाले तलाश करते पुलिस के साथ जब वहां पहुंचे तो कपड़े से शिक्षक की पहचान की। इस मामले में शिक्षक के भाई ने राजेश अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
कराया है। राकेश कुमार यादव सीतापुर जिले के रउसा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय राजपुर में तैनात थे। वह 15 फरवरी को दिन में विद्यालय जाने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
उनके भाई राजेश उन्हें सिंगरामऊ बाजार में छोड़कर वापस चले गए। शाम को सात बजे राजेश ने राकेश को फोन करना चाहा तो वह नहीं लगा। इसके बाद परिवार वाले परेशान हो गए।
19 फरवरी को सिंगरामऊ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर शनिवार को थानाध्यक्ष सिंगरामऊ ने परिवार वालों को फोन कर बताया कि सुल्तानपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिर खाना में एक शव मिला है।
इस पर शनिवार को अटौली के ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव यादव, भाई राजेश और कृष्णदेव को साथ लेकर एसओ वहां पहुंचे तो पता चला कि 22 फरवरी को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकता मिला था।