{"_id":"57ab82894f1c1b2c45ee49e5","slug":"student-factionfirings-assault-bmbaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र गुटों में मारपीट फायरिंग, बमबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र गुटों में मारपीट फायरिंग, बमबाजी
jaunpur
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
मारपीट और बमबाजी के बाद मौके पर जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : jaunpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के टीडी कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे बीआरपी इंटर कॉलेज के सामने जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हवाई फायरिंग के साथ चार बम भी फेेंके गए। संयोग था कि कोई सुतली बम फटा नहीं। पुलिस पहुंची तो दोनों गुट फरार हो चुके थे। पिटाई से घायल छात्र ने लाइन बाजार थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना का कारण एक गुट का दूसरे गुट के छात्रों को गाली देना बताया जा रहा है।
टीडी कॉलेज के छात्रों का एक गुट बुधवार को बीआरपी इंटर कॉलेज के समीप एक रेस्टोरेंट के सामने मौजूद था। तभी दूसरे गुट के करीब दर्जन भर छात्र बाइक से वहां पहुंचे और उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग से वहां भगदड़ मच गई। हमलावरों ने मुक्तेश्वर महाविद्यालय के छात्र सौरभ उपाध्याय निवासी पिलकिछा खुटहन की हाकी से पिटाई कर दी। छात्रों ने कुछ बम भी फेंके। इसमें एक बम नाली में चला गया जबकि तीन बम सड़क पर पड़े थे। संयोग ही रहा कि कोई बम फटा नहीं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बमों को पानी में डालकर निष्क्रिय कर दिया। घायल छात्र सौरभ उपाध्याय का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया गया। उसने तीन नामजद और कई अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है। इस बारे में लाइनबाजार थाने के इंस्पेक्टर विश्वनाथ यादव ने बताया कि एक आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छात्र के मुताबिक एक दिन पहले दूसरे गुट के छात्रों ने उन्हें कॉलेज में गाली दी थी। उसी बाबत वे पूछताछ करने के लिए गए थे जहां मारपीट हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया कि इस मामले में तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ बलवा, प्राणघातक हमला और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश के लिए टीम गठित की जाएगी।