फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Slit the throats of sleeping elderly

सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या 

Fri, 29 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Slit the throats of sleeping elderly
केराकत के सरायवीरू गांव में बुधवार की रात इसी मड़हे में सोते समय वृद्ध की हुई हत्या।
 स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरायबीरू गांव के मड़ैया पुरवा में बुधवार की रात घर के बाहर मड़हे में सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर गुरुवार को सुबह डागस्क्वायड भी पहुंचा, पुलिस ने भी छानबीन की, लेकिन हत्यारों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक की बहू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरायबीरू गांव के मड़ैया पुरवा निवासी राजनाथ यादव (60) बुधवार की रात घर के बाहर मड़हे में अपने पांच साल के पौत्र अंश के साथ सोये थे। देर रात को पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर राजनाथ की हत्या कर दी।
विज्ञापन


उसी मड़हे में बकरी भी बंधी हुई थी। बकरी देर रात को चिल्लाने लगी। जिससे घर में सो रही राजनाथ की बहू उर्मिला की नींद टूट गई। बकरी देर तक चिल्लाती रही और राजनाथ की कोई आवाज नहीं आ रही थी। इससे हैरान होकर उर्मिला घर से बाहर निकली और टार्च लेकर मड़हे में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां बिस्तर पर लहूलुहान पड़े राजनाथ को देख वह चीख पड़ी। शोर सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए। रात में ही मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना केराकत पुलिस को दी। सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार शुक्ल, सीओ अमित कुमार राय हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।


सुबह डागस्क्वायड भी पहुंचा। लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं नहीं लग सका। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहू उर्मिला देवी पत्नी अशोक यादव की तहरीर पर केराकत कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed