फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   shramjivi Exp. blasts a convicted, sentenced today

श्रमजीवी विस्फोट मामले में एक दोषी करार, सजा आज

Sat, 30 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
shramjivi Exp. blasts a convicted, sentenced today
जौनपुर में श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट के मामले में पेशी पर पहुंचा आतंकी आरोपी मोहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी और पीछे ओबैदुर्रहमान।
 श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के बांग्लादेश निवासी दो आरोपियों में एक मोहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी को शुक्रवार को एडीजे प्रथम बुधिराम यादव की अदालत ने दोषी करार दिया। सजा शनिवार को सुनाई जाएगी। दूसरे आरोपी ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई के मामले में फैसले के लिए अदालत ने दो अगस्त की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।  28 जुलाई, 2005 को जौनपुर-सुल्तानपुर रेल रूट पर हरिहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में विस्फोट हुआ था। इसमें 12 यात्रियों की मौत हो गई थी और 18  गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन


मामले में रेलवे के गार्ड जाफर अली ने उसी दिन जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो जुड़वां भाइयों मुहीबूल मुस्तकीन और अनीसुल मुरसलीम को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ में बताया कि हुजी आतंकी ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई,  मोहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी और दो अन्य ने श्रमजीवी एक्सप्रेस में विस्फोट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल ने पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर पहले बाबू भाई को गिरफ्तार किया और बाद में रोनी को गिरफ्तार किया गया। दोनों को   गिरफ्तार कर जौनपुर जेल लाया गया था। वर्ष, 2006 से ही यह मामला अदालत में चल रहा था।

इसमें रोनी के मामले में 53 गवाह और बाबू भाई आदि के मामले में 42 गवाह पेश किए गए। न्यायाधीश एडीजे प्रथम ने दोनों पक्षों की बहस एवं तर्कों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात शुक्रवार को आरोपी मो. आलमगीर उर्फ रोनी को आईपीसी की धारा 302, 307, 148, व रेलवे अधिनियम की धारा 150, 151 व


विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 में दोषी करार दिया। अभियोजन पक्ष से पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता विजय यादव व बलिराम यादव ने की, जबकि मोहम्मद आलम गीर उर्फ रोनी की पैरवी अधिवक्ता श्यामशंकर तिवारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed