{"_id":"9b01e1db3410bbc0645c9fed8ca540a8","slug":"shot-and-killed-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव में शनिवार की रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए सुसाइड नोट जेब में रखने के साथ शव से दो मीटर की दूरी पर तमंचा भी छोड़ दिया।
मौक ा -ए-वारदात को देख ऐसा लगता है कि घटना को दो तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया होगा। क्योंकि खेत में शव के चारों तरफ पैरों के निशान और मक्का टूटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेन्द्रपुर गांव निवासी स्व. रामकुमार रजक का पुत्र अमरेंद्र रजक (29) मुंबई में रहकर कारोबार करता था। उसकी शादी जून 2015 में खुटहन थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी छोटेलाल की बेटी कुसुम के
विज्ञापन
साथ हुई थी। शादी से पहले अमरेंद्र मुंबई रहता था। शादी में वह घर आया तो फिर लौटकर मुंबई नहीं गया। उसकी पत्नी एक माह से मायके में थी। 26 अगस्त को पत्नी से मिलने वह ससुराल गया था। शनिवार की शाम को वह खेत
की तरफ निकला था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। रात करीब नौ बजे घर वालों को किसी ने बताया कि अमरेंद्र की लाश मक्के की खेत में पड़ी है। परिवार के लोगों के साथ गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। वहां लोगों ने देखा कि
उसके सिर में गोली मारी गई थी। इसकी सूचना किसी ने सीधे एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर सीओ शाहगंज, थानाध्यक्ष सरपतहा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। रात में ही डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। कोई नतीजा नहीं निकला।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट, 315 बोर का तमंचा, एक बेल्ट शव के पास मिला है।
एसओ रमेश यादव का कहना है कि मृतक के भतीजे संदीप ने आत्महत्या की तहरीर दी है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।