फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shot against the chain-snatching

चेन छीनने का विरोध किया तो मारी गोली 

Sat, 23 Jul 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 23 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shot against the chain-snatching
देर शाम सर्किट हाउस के पास मारी गोली, गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के हनुआडीह गांव के पास शुक्रवार को अपाची गाड़ी सवार बदमाशों ने बाइक सवार महिला से चेन छीनने की कोशिश की। महिला के पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसे जिला  अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


बरदह थाना के रवनिया गांव निवासी नागेश सोनकर (42) अपनी पत्नी के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। गौराबादशाहपुर थाने के हनुआडीह गांव के पास पहुंचे थे तभी अपाचे गाड़ी से पहुंचे नकाबपोश तीन बदमाशों ने बाइक रोक  लिया और पीछे बैठी महिला से चेन छीनने लगे।
विज्ञापन


दोनों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने पति को गोली मार दी। गोली मारकर बदमाश वहां से फरार हो गए। घयल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी रोहन पी कनय भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नाकेबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। उध्‍ार नवाब साहब अहाते के पास शुक्रवार को एक युवक ने चाकू से हमलाकर दूसरे युवक को घायल कर दिया।


आलमगंज मोहल्ला निवासी मोहसिन (22) नवाबसाहब के हाते के समीप एक चाय की दूकान पर खड़ा था। दूकान पर काम करने वाले एक युवक से उसका विवाद हो गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तभी मनबढ़ युवक ने चाकू से वार कर दिया। चाकू उसकी गर्दन पर लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा। युवक के गिरते ही हमलावर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed