फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sentenced to seven years in jail

आरोपी को सात साल की सजा

Sat, 18 Mar 2017 12:49 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 18 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sentenced to seven years in jail
न्यायालय - फोटो : file photo
शाहगंज थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव में सात साल पूर्व मिट्टी खोदने के विवाद में चोट पहुंचाने के मामले में एक आरोपी को एडीजे तृतीय की कोर्ट ने शुक्रवार को दोषी करार दिया है।  उन्होंने आरोपी महादेव को सात वर्ष का सश्रम कारावास एवं दस हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जबकि एक अन्य आरोपी विशाल को नाबालिग होने के नाते उसकी पत्रावली अलग कर दी गई है।
विज्ञापन

अभियोजन कथानक के अनुसार, शाहगंज थाना क्षेत्र के लतीफपुर निवासी राजकिशोर ने केस दर्ज कराया था कि मिट्टी खोदने के विवाद को लेकर गांव के ही महादेव एवं उनके पुत्र विशाल ने 7 नवंबर 2010 की शाम साढ़े पांच बजे लाठी एवं फावड़ा लेकर गाली देते हुए जान से मारने की नियत से उस पर हमला किया था। जिसमें मुझे गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन पक्ष से सहायक शासकीय अधिवक्ता अली अरशद और आशुतोष चतुर्वेदी ने कुल सात गवाह न्यायालय में पेश किया। एडीजे तृतीय अशोक कुमार ने दोनों पक्षों की बहस व तर्को को सुनने और साक्ष्यों के अवलोकन के पश्चात आरोपी महादेव को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed