{"_id":"5751df0c4f1c1bbf4810951c","slug":"saraf-looted-cash-and-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से नकदी और जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ से नकदी और जेवर लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
फर्जी लूट
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर थाने से करीब तीन सौ मीटर दूर घनश्यामपुर रोड पर गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब बाइक सवार चार बदमाशों ने दूकान बंद कर रहे सराफा कारोबारी से नगदी व जेवरात समेत दो लाख का माल लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के उमरखां बड़ी मस्जिद मोहल्ला निवासी रामआसरे सेठ की बदलापुर में घनश्यामपुर रोड पर अलंकार ज्वेलर्स के नाम से आभूषणों की दूकान है। गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह दूकान बंद कर रहे थे तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे।
एक बदमाश ने रामआसरे को तो दूसरे ने उसके नौकर नन्हकू को तमंचा सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने सराफा कारोबारी के पास से रुपये और जेवरात से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घनश्यामपुर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर हुई वारदात से बाजार में दहशत फैल गई। पीड़ित कारोबारी ने रात में ही थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्राधिकारी जटाशंकर राव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है।