{"_id":"57f405ac4f1c1b8d32270cdf","slug":"retired-teacher-looted-20-thousand-and-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक से लूटे 20 हजार और मोबाइल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड शिक्षक से लूटे 20 हजार और मोबाइल
jaunpur
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपतहा थाना क्षेत्र के जूड़ापुर गांव के पास मंगलवार को बैंक से रुपया निकाल कर लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक को तमंचे से आतंकित कर बदमाशों ने बीस हजार रुपया और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से सरपतहा की ओर भाग निकले। पुलिस ने कई स्थानों पर नाकेबंदी उन्हें घेरने की कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो सकी।
सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक श्रीकांत सिंह का पीएनबी की शाखा रूधौली में खाता है। वह अपने खाते से 20 हजार रुपया निकाल कर बाइक से घर लौट रहे थे। सरपतहा थाने से महज दो किलोमीटर पहले जूड़ापुर गांव के पास पहुंचे तभी पहले से खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाते कि एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और दूसरे ने उनकी जेब से बीस हजार रुपये और मोबाइल फोन निकाल लिया। बैंक पासबुक और जरूरी कागजात भी छीन लिए। फिर धमकी देते हुए तीनों बाइक पर सवार हुए और सरपतहा की ओर फरार हो गए।
पीड़ित श्रीकांत वहां से किसी तरह सरपतहा थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उनकी सूचना पर पुलिस ने इलाके के कई स्थानों पर नाकेबंदी कराकर खोजबीन शुरू कराई लेकिन बदमाशों का कहीं कोई पता नहीं चल सका। सीओ शाहगंज महेन्द्र सिंह देव ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर क्षेत्र में लूट की घटना से लोगों में दहशत है। उनका कहना है कि थाने महज कुछ किलोमीटर पहले हुइ लूट की यह घटना इस ओर इशारा कर रही है कि बेखौफ बदमाशों को पुलिस का भय नहीं रह गया है।