{"_id":"57d5b6214f1c1b5d783197ea","slug":"people-angry-at-the-accused-were-not-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपियो की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने लखनऊ-बलिया मार्ग पर सवायन मोड़ के पास प्रदर्शन किया। गांव के लोग रास्ता जाम करना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें समझा बुझाकर हटा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है।
सपा के एक बड़े नेता के दबाव में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। मृतक के भाई संजय के नेतृत्व में रविवार को सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर प्रदर्शन खत्म करवा दिया। आश्वासन दिया की आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र हो जाएगी।
सोनरा गांव निवासी विपिन विन्द (26) शौच के लिए गया था। वहीं पर वहीं लाठी डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई संजय ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे एक की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी। तीन अन्य हत्यारोपी खुले आम घूम रहे है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने में हिलाहवाली कर रही है।
विज्ञापन
जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने संजय के नेतृत्व में रविवार को सुबह करीब सात बजे लखनऊ-बलिया मार्ग पर सवायन मोड़ के पास रास्ता जाम जैसे ही किया पुलिस पहुंच कर भीड़ को तितर वितर कर दिया। मृतक के पिता प्रहलाद को आश्वासन दिया कि हत्यारोपीयो की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।
मृतक का भाई संजय विन्द का कहना है की मेरे भाई के हत्यारों की सत्ताधारी नेताओ के दबाव में बचाया जा रहा है। यदि जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम पूरे परिवार के साथ जिला मुख्यालय और थाने का घेराव करेंगे। क्षेत्राधिकारी महेन्द्र सिंह देव का कहना है कि हत्यारों का जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।