फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   murder of two men

लाठी से पीट-पीटकर दो को मार डाला 

Wed, 20 Apr 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 20 Apr 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सीठूपुर गांव में बुधवार की सुबह लाठी-डंडे से पीट पीटकर दो लोगों की हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए लोगों ने थाने के मेस में जाकर तोड़फोड़ की और हंगामा किया, फिर सुरेरी थाने के सामने रामपुर-कठवतिया मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। मृतक  के भाई नागेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। उधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी रामप्रताप सिंह और एसपी देहात अरुण श्रीवास्तव ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। 

सीठूपुर गांव निवासी लालचंद्र सिंह का सितंबर 2015 में राजकीय ट्यूबवेल से धान की सिंचाई को लेकर पड़ोसी  सुरेंद्र सिंह के परिवार से कहासुनी और मारपीट हो गई थी। इसमें पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी से वह बच्चों के साथ वाराणसी में रह रहे थे। मंगलवार को गांव में बांकेलाल शर्मा के घर शादी थी। वह शादी में  शामिल होने अपने एक रिश्तेदार के साथ घर आए थे। बुधवार को सुबह वह करीब पांच बजे बाइक से वापस वाराणसी जा रहे थे।

घर से तकरीबन पांच सौ मीटर दूर पहुंचे थे तभी पहले से ताक में बैठे विपक्षियों ने उन्हें रोककर लाठी डंडे से यह कहकर पीटना शुरू कर दिया कि हमारी हत्या करने आए हैं। पिटाई से गंभीर रूप से घायल लालचंद्र सिंह (45) की मौके पर मौत हो गई जबकि उनके रिश्तेदार


कपसेठी वाराणसी निवासी अजय सिंह इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद थाने पहुंच कर लोगों ने थाने केमेस में तोड़फोड़ की। पुलिस ने हत्यारोपी सीठूपुर गांव निवासी रायसाहब सिंह, सुरेंद्र सिंह और पिंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चंदन सिंह और नीरज सिंह घर से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed