फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder of the head with a brick Kunckr youth

ईंट से सिर कूंचकर युवक की हत्या

Sat, 11 Apr 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 11 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Murder of the head with a brick Kunckr youth
मटियारी गांव में शुक्रवार की रात ईंट से सिर कूंचकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके पर खून से सनी ईंट और तीन जोड़ी चप्पलें मिलने के बाद शनिवार को गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर मौके पर सीओ और केराकत कोतवाली की पुलिस पहुंची। खोजी कुत्ता बादल घटनास्थल से तकरीबन तीन किलोमीटर दूर देवाकलपुर गांव की हरिजन बस्ती के एक हैंडपंप तक जाकर रुक गया।
विज्ञापन


 पुलिस हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मटियारी गांव में निर्माणाधीन आश्रम पद्धति विद्यालय भवन से तकरीबन सौ मीटर की दूरी पर एक बगीचे में शनिवार को ग्रामीणों ने युवक की लाश देखी तो सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


रह गए। एक दिन पूर्व तक जहां सब कुछ सामान्य था, वहां खून से रंगी जमीन देखकर ग्रामीण सहम गए। जानकारी मिलने के बाद सीओ केराकत अशोक कुमार सिंह, कोतवाल एसपी तिवारी, एसआई छविनाथ सिंह और फिंगर प्रिंट

एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। तकरीबन 40 साल उम्र वाले मृतक ने फ्रेंच कट दाढ़ी रखी थी। सफेद धारीदार शर्ट के  अंदर कत्थई रंग की टी-शर्ट और बादामी रंग का पैंट पहने हुए था। उसके शरीर पर लाल चेकदार एक गमछा भी था।

 मृतक की जेब से 1100 रुपये मिले, जबकि शव के समीप पांच सौ रुपये का एक नोट गिरा था। पास में खून से सनी दो ईंटें पाई गईं, जिनसे सिर कूंचकर हत्या की गई थी। पुलिस ने रात 10 से 11 बजे के आसपास हत्या की आशंका

जताई है। मौके पर तीन जोड़ी चप्पलें भी बरामद हुईं। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि एक जोड़ी चप्पल मृतक की और दो हत्यारों की हो सकती है। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।


 जानकारी मिलने के बाद खोजी कुत्ता बादल घटनास्थल से तकरीबन तीन किलोमीटर           तक गया।
देवाकलपुर गांव की हरिजन बस्ती के समीप स्थित एक हैंडपंप तक जाकर वह खड़ा हो गया। उधर, पुलिस का कहना है

कि शीघ्र ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा। मटियारी ग्राम प्रधान के भाई सुभाष यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed