{"_id":"5710e7b24f1c1b8d024a6acb","slug":"mobile-thief-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर प्रांतीय मोबाइल चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर प्रांतीय मोबाइल चोर गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 15 Apr 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर पुलिस हिरासत में मोबाइल, कम्प्यूटर चोर से पूछताछ करते एसपी आरपी सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर पुलिस ने अंतर प्रांतीय मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से चोरी के 36 मोबाइल, लैपटॉप समेत चोरी के अन्य सामान बरामद हुए हैं। चोरी का सारा माल उसने एक कबाड़ में खड़ी ट्रक की केबिन में छिपाकर रखा था।
एसपी रामप्रताप सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में एक प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि जलालपुर थानाध्यक्ष अनिल सिंह को गुरुवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर मोबाइल चोर क्षेत्र के जलालपुर बाजार के पास मौजूद है।
पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना लाकर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम आकाश सिंह हनी निवासी पुरेंव थाना जलालपुर बताया। उसने पुलिस को बताया कि अभी कुछ दिन पहले पुरेंव बाजार में एक मोबइल की दूकान से भी उसने कई सामान चुराए थे।
विज्ञापन
चोरी का सारा सामान एक कबाड़ में खड़े ट्रक की केबिन में रखा है और वहीं से उसे बेचता है। पुलिस ने बाजार में स्थित कबाड़ की दूकान पर खड़े ट्रक की केबिन की तलाशी ली तो उसमें से 36 मोबाइल, एक लैपटाप, एक हार्ड डिस्क, 10 मोबाइल बैट्री, कम्प्यूटर, मानीटर, हजारों रुपये के रिचार्ज कूपन, ईयरफोन समेत भारी मात्रा में मोबाइल फोन एसेसिरीज बरामद हुई। उसके पास से बरामद कई मोबाइल फोन ऐसे हैं जिसे उसने गुजरात और मुंबई से चुराया है।