फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married to Divyang after exploiting woman in Jaunpur

जौनपुुर: महिला का शोषण करने के बाद दिव्यांग से करा दी शादी, पुुलिस ने कई दिनों तक थाने के कटवाए चक्कर 

Tue, 15 Sep 2020 12:29 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 15 Sep 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Married to Divyang after exploiting woman in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के एक विद्यालय संचालक ने एक महिला का शारीरिक शोषण करने के बाद उसकी शादी अपने दिव्यांग साले से करा दी। इतना ही नहीं, गर्भ में कन्या होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़ित महिला के कई दिनों तक थाने का चक्कर काटने के बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता के हस्तक्षेप पर पुलिस ने उसके पति और ननदोई के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया। 

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि वह नौपेड़वा बाजार निवासी एक व्यक्ति के विद्यालय में पढ़ाती थी। विद्यालय संचालक ने इस दौरान उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। बाद में उसकी शादी अपने दिव्यांग साले से करा दी। शादी के बाद वह गर्भवती हुई तो ननदोई के दबाव में सास ने लिंग परीक्षण कराया। गर्भ में कन्या होने पर उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


न्याय की खातिर वह थाने गई तो सुनवाई नहीं हुई। तब उसने अपनी पीड़ा सामाजिक कार्यकर्ता रेनू सिंह को बताई। रेनू सिंह कई महिलाओं के साथ उसे लेकर बदलापुर थाने पहुंचीं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि पीड़िता के साथ न्याय नहीं हुआ तो वह थाने से नहीं जाएंगी। तब पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति और ननदोई के खिलाफ यौन शोषण, गर्भपात कराने समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed