{"_id":"1a35766934b03414ae8436b8dd745739","slug":"lutkand-three-more-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकांड के तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटकांड के तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Fri, 08 May 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के व्यवसायी से मछलीशहर में हुई 7.89 लाख रुपये की लूट में शामिल तीन और आरोपियों को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया।
इनमें से एक आजीवन कारावास का सजायाफ्ता मुजरिम है। उनके पास से पुलिस ने लूट के 85 हजार 800 रुपये और अन्य सामान बरामद किया।
वारदात के मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने तीन मई को ही गिरफ्तार कर लिया था।गुरुवार को पुलिस लाइन में एसपी भारत सिंह यादव ने बताया कि मछलीशहर कोतवाली की टीम, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की
टीम ने बुधवार रात 10:30 बजे सुजानगंज-मछलीशहर रोड पर बसिरहां गांव के पास से तीनों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दयाराम विश्वकर्मा निवासी रमगढ़ा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़, मुमताज निवासी अरुआवां थाना
कलंदर जिला सुल्तानपुर और राकेश बहादुर सिंह निवासी कोटिया थाना आसपुर देवसरा थाना प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।
एसपी ने बताया कि मुमताज के खिलाफ फैजाबाद और जौनपुर के विभिन्न थानों में लूट और हत्या के 19 केस दर्ज हैं। फैजाबाद के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
पेरोल पर वह जेल से बाहर आया और फिर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया। उसके दूसरे साथी दयाराम विश्वकर्मा के खिलाफ जौनपुर और सुल्तानपुर के थानों में लूट के सात मुकदमे दर्ज हैं।