फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lee lives to drunk friend , accused absconding

नशे के लिए ली दोस्त की जान,आरोपी फरार

Fri, 12 Dec 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 12 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lee lives to drunk friend , accused absconding
ताड़ी के नशे में धुत युवक ने और पीने की जिद पूरी न करने पर गुरुवार को दोस्त की जान ले ली। मारपीट के दौरान  आपे से बाहर हुए युवक ने गला दबाकर दोस्त को मौत की नींद सुला दी।
विज्ञापन


इससे हड़कंप मच गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के चिरैयामोड़ रेलवे क्रासिंग के समीप हुई।
विज्ञापन


शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी अजीत पासवान (23) पुत्र गिरजाशंकर पासवान ट्रैक्टर चलाता था। बृहस्पतिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने गांव के ही मित्र के साथ ताड़ी पीने जोगीबाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताते हैं कि ताड़ी पीने के बाद दोनों चिरैयामोड़ रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित दुकान पर पहुंचे और वहां अंडा खाया। इसके बाद नशे में धुत हो चुके अजीत के दोस्त चंचल यादव ने कहा कि वह और ताड़ी पीना चाहता है।

 चलकर ताड़ी पिलाओ। अजीत ने पैसे न होने की बात कहकर ताड़ी पिलाने से इनकार किया। इसके बाद दोनों दोस्तों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में मारपीट होने लगी।

बताया जाता है कि इस दौरान दोस्त ने अजीत का गला पकड़कर जोर से दबा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। इसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।


 
जानकारी मिलने के बाद शाहगंज सीओ मायाराम वर्मा, कोतवाल आरके अग्निहोत्री, एसआई दुर्गाशंकर यादव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले गई। समाचार दिए जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed