फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Land dispute clash, four injured, including women

भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत चार घायल

Sat, 11 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 11 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Land dispute clash, four injured, including women
सरपतहां के चिलबिली गांव में मारपीट में घायल होने पर थाने पहुंचा परिवार। 
 चिलबिली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सरपतहा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव निवासी भारत भूषण पांडेय, राम मूरत पांडेय के बीच काफ ी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दोनों पक्षों में शुक्रवार को फिर विवाद हो गया। सुबह करीब 6 बजे भारत भूषण पांडेय शौच के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


घर से निकले कि राममूरत पान्डेय, बिजय पान्डेय, अशोक पान्डेय, अनिल पांडेय गाली गलौज देने लगे। भारत भूषण पांडेय घर में भाग खड़े हुए। दूसरे पक्ष के लोग चाकू से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे अवधेश नरायण (25)   चन्द्रकांती पत्नी स्व राम कीरत पान्डेय (50), निर्मला पत्नी राम सूरत पांडेय (60) गम्भीर रुप से घायल हो गई। परिजन सरपतहा थाने ले पहुंचे जहां  सरपतहा थाने पर तैनात मुंशी मेडिकल कराने के बजाय दोपहर 12 बजे तक तीन चार बार तहरीर बदलवाते   रहे।


जब चन्द्रकांती की तबियत बिगड़ने लगी तो मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुईथाकला भेज दिया। जहां डाक्टरों चन्द्रकान्ती व निर्मला को जिला चिकित्सालय के लिए रेफ र कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed