फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   labour death

सीमेंट फैक्ट्री में घायल श्रमिक की मौत

Sat, 23 Apr 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
labour death
रामपुर के
 क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सिधवन स्थित अंबा सीमेंट फैक्ट्री में गत दिनों हुए हादसे में घायल श्रमिक की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गांव के लोगों ने जौनपुर- मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। खबर मिलने पर पहुंचे एसडीएम ने पीड़ित के परिवारों को पांच लाख देने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। 
विज्ञापन


फैक्ट्री में काम करते समय 21 मार्च को शैलो हापड़ गिर गया था। उसके नीचे दबने से शोभई यादव निवासी पचवल की मौत हो गई थी। घटना में सात अन्य श्रमिकों को भी चोट आई थी। जिनमें से मुन्नन (50) निवासी सिधवन को उपचार के लिए  वाराणसी के रोहनियां स्थित आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


उसकी मौत की खबर मिलने पर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम मड़ियाहूं रामकेश यादव और सीओ गुलाम अकबर मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये दिलाने का आश्वासन देकर  जाम हटवाया। क्षेत्र के कुछ लोगों ने फैक्ट्री की शिकायत एसडीएम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री को बंद करने का निर्देश दिया गया है लेकिन चोरी-चोरी उसका संचालन हो रहा है। एसडीएम की जांच में फैक्ट्री चलने के सबूत भी मिले। शिकायत पर दो ट्रैक्टर व 3 ट्रक अवैध खनन स्थल मिट्टी लाकर सीज किया।


 जिला पंचायत सदस्य दशरथ  व प्रदीप यादव ने कहा कि धूल उड़ने से क्षेत्र के लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है। मृतक के परिजनों को बच्चों की शादी के लिए धन किए जाने की मांग की। मृतक के तीन पुत्र राजेश (22) राजकुमार (20) और मनोज (50 की और तीन पुत्रियां हैं। जिसमें शिवदेवी (18) की शादी नहीं हुई है।  गीता व सुमित्रा शादी शुदा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed