फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jholachap doctor seven years imprisonment

झोलाछाप चिकित्सक  को सात साल की कैद

Sat, 24 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jholachap doctor seven years imprisonment
कोर्ट
मीरगंज थाना क्षेत्र में चार वर्ष पूर्व प्रसव के दौरान लोहार की सड़सी से गर्भस्थ शिशु का सिर पकड़कर खींचने से गर्भ में ही उसकी मौत होने के मामले ने शुक्रवार को कोर्ट सजा सुनाई। इस मामले में एडीजे प्रथम बुधिराम यादव की अदालत ने झोलाछाप चिकित्सक मुन्ना यादव को सात वर्ष का सश्रम कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


अभियोजन कथानक के अनुसार- मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरहों निवासी राम किशुन विश्वकर्मा ने थाने में 14 मार्च 2012 को इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरी पत्नी चंदा देवी को बच्चा पैदा होने वाला था। जिसे बिलरामोड़ निवासी चिकित्सक मुन्ना यादव को दिखाया। उन्होंने इंजेक्शन देकर कमरा बंद कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान लोहार की सड़सी से गर्भस्थ बच्चे के सिर को पकड़कर खींचने लगे। जिससे बच्चे के सिर में 42 चोटें आईं। वहां पत्नी के साथ मेरी मां भी मौजूद थी। दर्द होने के कारण पत्नी चिल्ला रही थी। पड़ोसी इकट्ठा हुए और दरवाजा तोड़े। मेरी पत्नी की हालत नाजुक हो गई थी। जिसे दिखाने के लिए मछलीशहर लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पत्नी की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर जौनपुर लाया। जहां मरा बच्चा पैदा हुआ। जिसका सर क्षतविक्षत था। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। अभियोजन पक्ष से सहायक शासकीय अधिवक्ता विजयशंकर यादव, बलिराम यादव व अतुल श्रीवास्तव ने कुल छह गवाह कोर्ट में परिक्षित कराया। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस व तर्कों को सुनने व पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिसीलन के बाद आरोपी को सजा सुनाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed