{"_id":"5820dd2e4f1c1b342fb3824c","slug":"jewelry-store-robbery-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान में दिन दहाड़े डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा की दुकान में दिन दहाड़े डकैती
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज पड़ाव के पास दूकान में डकैती के बाद जांच करती पुलिस।
शहर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार शाहगंज पड़ाव स्थित शुभम कुमार ज्वेलर्स में सोमवार को बदमाशों ने सराफा कारोबारी के सिर पर पिस्टल से हमला कर शोकेस और तिजोरी में रखे करीब 25 लाख के गहने एवं नकदी लूट ले गए। दिन दहाड़े हुई घटना के बाद पूरे नगर में अफरातफरी मच गई।
सराफा करोबारियों में दहशत पैदा हो गया। सूचना पर एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में जुट गए। शुभम ज्वेलर्स पर दिनेश वर्मा बैठे हुए थे। उनके साथ कर्मचारी अशोक पाल भी बैठा था।
इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और उन्होंने कई तरह के सोने की चेन निकलवाया। एक-एक कर कई चेन दिनेश वर्मा ने उनके सामने रखवा दिए। इसी दौरान हेलमेट लगाए दो बदमाश दुकान में आए और आते ही पिस्टल निकालकर दिनेश को सटा दिया।
विज्ञापन
लाकर की चाभी मांगा, नही देने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। उधर, चारों बदमाश मिलकर गहने समेट लिए, दुकान पर अक्सर शुभम सेठ बैठते थे, लेकिन वह वाराणसी जा रहे थे। रास्ते उन्हें दुकान पर डकैती की सूचना मिली तो लौट आए।
शुभम ने बताया कि तकरीबन 25 लाख रुपये के सोने और चांदी के गहने और 20 हजार रुपये बदमाश लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली, सीओ सिटी डाग स्क्वायड की टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल किया।