फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jewelry shops and four cash, jewelry theft

सराफा और चार दूकानों से नकदी, जेवर चोरी

Mon, 05 Dec 2016 12:57 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 05 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jewelry shops and four cash, jewelry theft
जफराबाद के भुलालापट्टी गांव में सर्राफ की दुकान में चोरी के बाद पहुंची पुलिस और जुटी भीड़।
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात चोरों ने सराफा समेत पांच दूकान और एक विद्यालय का ताला चटका कर नकदी समेत लाखों के जेवर आैर अन्य सामान पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

 

रकोनी प्रतिनिधि के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के भुआलापट्टी गांव में चोरों ने तीन दूकानों का शटर चाड़कर नकदी समेत कीमती माल पार कर दिया। लाइन बाजार निवासी संजय सेठ की भुवालापट्टी गांव में सराफा की दूकान है। दूकान का शटर चाड़कर नकदी व जेवरात समेत हजारों का माल चोरों ने पार कर दिया।

विज्ञापन

 

बगल में ही स्थित लाइन बाजार निवासी सनी सोनी की ज्वेलरी की दूकान से भी हजारों का माल चोरों ने पार कर दिया। सत्येंद्र शर्मा की जनरल स्टोर की दूकान से भी हजारों का माल और करीब साढ़े 12 हजार नकद चोर उठा ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार सिकरारा चौराहे पर स्थित वस्त्रालय व जूता चप्पल की दुकान का ताला तोड़कर करीब 40 हजार नगद व हजारों का सामान चोर उठा ले गए। बांकी  गांव निवासी राकेश सिंह की चौराहा पर शीतलगंज मार्ग पर दूकान है। सुबह वह दूकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला।

 

उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है।  मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हिनौती नहर चौराहा पर शनिवार की रात में एक दुकान का शटर चांड़कर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। चौराहे पर संध्या शूज सेंटर की  दूकान का शटर रात में चोरों ने चांड़कर 6 हजार नगद, मोबाइल, रिचार्ज कूपन सहित अन्य सामान उठा ले गए।


 

सुबह दुकान मालिक जगदीश चंद पटेल ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के सेंट थामस प्राइमरी स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर एंप्लीफायर प्लेयर, प्लेयर बाक्स, माइक, डीवीडी प्लेयर टेप , पेनड्राइव, साड़ी आदि सामान चोरों ने पार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed