फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jailed Luteere sought by extortion

जेल में बंद लुटेेरे ने मांगी रंगदारी

Sun, 18 Dec 2016 01:04 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 18 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंद शातिर अपराधियों के पास मोबाइल पहुंच गए है। एक वर्ष में आठ से दस मोबाइल बरामद होने, जेल से हत्या की सुपारी देने के मामले का खुलासा होने के बाद भी जेल प्रशासन मोबाइल पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन


जिले के शातिर एक लुटेरे ने शुक्रवार को फोन कर मछलीशहर इलाके के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति को न केवल धमकी दी बल्कि रंगदारी भी मांगी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। जौनपुर जेल में दो ऐसे मामले छह माह के अंदर आए जिसमें जेल में बंद बदमाशों ने हत्या की सुपारी जेल से ही दी।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा पुलिस ने खुद अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद किया। इस सप्ताह जेल में बंद सिकरारा थाना क्षेत्र के एक लुटेरे ने जिले के एक राजनीतिक व्यक्ति के इशारे पर मछलीशहर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति को धमकी देते हुए रंगदारी मांगी है। इस मामले की जांच एसपी ने शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पहले जिला प्रशासन और जेल अधिकारियाें की तलाशी में कई बार मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ लाइन बाजार थाने  में केस भी दर्ज हुआ। जेल में बंद आगरा के शातिर अपराधी ने एक बंदी रक्षक की हत्या की सुपारी जेल में बंद एक ब्लाक प्रमुख के माध्यम से दी थी।

संयोग ही था कि एसटीएफ को भनक लग गई और इंस्पेक्टर विपिन राय ने हत्या करने आए शूटरों को दबोच लिया। बरसठी थाना क्षेत्र के आशानंदपुर का प्रधान सुधाकर दीक्षित भी जेल में बंद है और उसने अपने विरोधियों की हत्या की सुपारी जेल से ही दी था।


इसका खुलासा एसपी ने खुद प्रेसवार्ता में कर चुके हैं। प्रश्न यह है कि अपराधियों के पास मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं। जबकि वीडियो कांफ्रेेंसिंग के माध्यम से पेशी भी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed