फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Illegal liquor factory busted

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Sat, 04 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory busted
सुजानगंज में अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री से पकड़ा गया आरोपी।
 आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह सुजानगंज थाना क्षेत्र के बराई गांव में छापेमारी कर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। जिसमें पांच के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक गुलाब सिंह सहित अन्य स्टाफ के साथ शुक्रवार की सुबह सुजानगंज थाना क्षेत्र के बराई गांव पहुंचे। वहां अवैध शराब की फैक्ट्री में शराब बनाई जा रही थ्‍ाा।
विज्ञापन


इस दौरान 90 लीटर ओपी, 50 पेटी अवैध शराब, छह लीटर कैरेमल, एक बंडल नकली होलोग्राम, एक हजार प्लास्टिक शीशी व दो हजार रैपर व ढ़क्कन बरामद किया। साथ ही पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बराई निवासी अभियुक्त राय साहब उर्फ लल्लू उर्फ राजू उपाध्याय व उत्कर्ष सिंह, बारा निवासी संजय यादव, पद्दुमपुर निवासी राजेश पटेल व खेमपुर निवासी शैलेष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस दौरान पुलिस ने राय साहब उर्फ लल्लू उर्फ राजू उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed