फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband and two to five years' imprisonment

पति समेत दो को पांच वर्ष कैद की सजा

Thu, 10 Nov 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Husband and two to five years' imprisonment
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
सुजानगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्ष पूर्व विवाहिता को प्रताड़ित कर आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में  फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के जज एमपी सिंह ने बुधवार को पति समेत दो आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष का सश्रम कारावास और छह-छह हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


साथ ही आरोपी सास लालती देवी, ससुर गौरीशंकर व  जेठ सुरेश यादव को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिए गए। अभियोजन कथानक के अनुसार- मछलीशहर थाना क्षेत्र के सराययुसुफ निवासी श्याम बिहारी यादव ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि मेरी पुत्री स्नेहलता की शादी 18 मई 2000 को सुजानगंज थाना क्षेत्र के एकहुआ गांव निवासी राजेश
विज्ञापन


कुमार यादव पुत्र गौरीशंकर के साथ हुई थी। पुत्री से मिलने उसके ससुराल गया तो मेरी लड़की ने शिकायत की अजिया ससुर रामराज मेरे साथ गलत हरकत करना चाहते हैं। इसके बाद मैने इसकी शिकायत अपने दामाद राजेश से की। इसको सुनकर दामाद ने मेरे सामने पुत्री को मारने लगा।  मेरी पुत्री की सांस लालती देवी, ससुर गौरीशंकर मुम्बई रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे लोग मुम्बई से वापस आए तो मुझे सुचना मिली की इसी बात को लेकर दो जनवरी 2003 को मेरी लड़की की हत्या कर दी। थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर वादी मुकदमा ने कोर्ट में परिवार पत्र दाखिल कर दहेज हत्या का आरोप लगाया। जिस पर न्यायाधीश ने आरोपी पति राजेश व अजिया ससुर रामराज को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष का सश्रम कारावास और छह-


छह हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है। साथ ही  आरोपी सास लालती देवी, ससुर गौरीशंकर व जेठसुरेश यादव को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दियेे गए। अभियोजन पक्ष से पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता अरशद बहाव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed