{"_id":"57a3a9eb4f1c1bda762bbd1e","slug":"honda-showroom-steal-beer-from-the-store-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा शोरूम, बीयर की दूकान से लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होंडा शोरूम, बीयर की दूकान से लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 05 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
आदर्श कॉलोनी में बंद घर में 6 महीने से सास को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं में बीयर की दूकान का ताला तोड़कर और बदलापुर में होंडा शो रूम का शटर चांड़कर बुधवार की रात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। मड़ियाहूं में कोतवाली से महज दो सौ मीटर पर घटना हुई। सुबह चोरी का पता चलने पर डागस्क्वायड भी पहुंचा लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
मड़ियाहूं कोतवाली से महज 200 मीटर दूरी पर सदरगंज मोहल्ला स्थित बीयर की दूकान का ताला तोड़कर ढाई लाख कीमत की 85 पेटी बियर व 20 हजार नगदी चोरों ने पार कर दिया। दूकान प्रदीप जायजवाल के नाम से है।
रात में बिजली गुल होने के बाद सेल्समैन सोने के लिए छत पर चला गया। उसी दौरान पहुंचे चोरों ने दूकान के शटर में लगा ताला तोड़कर उसमें रखी बीयर और नकदी समेत करीब 2.70 लाख का माल पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर दूकान मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज दर्ज कर लिया है। उधर बदलापुर कस्बे में जौनपुर रोड पर स्थित सरोखनपुर गॉव में अंकित होंडा बाइक सर्विस सेंटर का शटर चांड़ कर चोर 14 हजार नकदी उठा ले गए।
सर्विस सेंटर के मालिक सुरेश मौर्या ने थाना बदलापुर में तहरीर दिया है । सुबह चोरी का पता चलने पर सुरेश ने इसकी सूचना बदलापुर के थानाध्यक्ष भैया छविनाथ सिंह को दिया । डागस्क्वायड भी पहुंचा लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। वह शो रूम से निकला तो 25 मीटर दूर एक सर्विस सेंटर पर आ कर बैठ गया ।