{"_id":"1a6372d9b2ac9989b1cc5738116a4efb","slug":"he-went-over-the-way-the-people-of-two-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते को लेकर दो गांवों के लोग भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते को लेकर दो गांवों के लोग भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को दो गांवों के लोग भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हुए हमले और पथराव में नौ लोग घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर देखकर तीन लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सतहड़ा व समसपुर गांव की सरहद पर सड़क है। यह सड़क किस गांव की सीमा में है इसको लेकर दोनों गांवों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
सोमवार की सुबह लगभग सात बजे समसपुर गांव निवासी राम शकल और सतहड़ा गांव के वंशराज इसी सड़क के समीप अपनी-अपनी दीवार बना रहे थे।
जानकारी होने पर दोनों गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों गांवों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सतहड़ा गांव के वंशराज, अरबिंद, अनुपम, चंद्रकला व बीपी सिंह और समसपुर गांव निवासी रामसकल, फिरती लाल, सुभाषचंद्र व बब्लू गंभीर रूप से घायल हो
गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर राम शकल, फिरतीलाल व बब्लू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने दोनों गांव के ग्रामीणों की ओर से दी गई तहरीर पर 10 लोगों के विरुद्घ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।