{"_id":"6cdeac7f0efc0d9722f79ce7dd8f17fc","slug":"grain-quota-is-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे का अनाज पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटे का अनाज पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Sat, 11 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित तौर पर कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे कोटे के सवा सौ बोरी अनाज को शुक्रवार को राजापुर के ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अनाज रसुलहां बाजार स्थित एक कमरे से ट्रैक्टर पर लादा जा रहा था। जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ने जांच के लिए आपूर्ति निरीक्षक को मौके पर भेजा। अनाज को थाने पर रखवा लिया गया है।
बताया जाता है कि राजापुर गांव का कोटेदार रसुलहां बाजार स्थित एक कमरे अनाज ट्रैक्टर पर लदवा रहा था। इसी बीच कुछ ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी। ग्रामीणों को लगा कि अनाज कालाबाजारी के लिए लदवाया जा रहा है।
इस पर ग्राम प्रधान मनोज के साथ ग्रामीणों ने अनाज लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया। ट्रैक्टर पर 125 बोरी गेहूं लदा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम मड़ियाहूं रामकेश यादव को दी। एसडीएम ने बरसठी एसओ को फोन करते हुए
विज्ञापन
आपूर्ति निरीक्षक सीबी सिंह को मामले की जांच के लिए भेजा। पुलिस अनाज लदे ट्रैक्टर को थाने लेकर चली गई। ग्रामीणों ने कहा कि हर माह की छह तारीख को अनाज वितरण का रोस्टर है। लेकिन, नहीं बंटा। इस पर ग्रामीणों को
आशंका हुई तो वे लोग ताक में थे। आरोप लगाया कि अनाज कालाबाजारी के लिए भेजा जा रहा था।
उधर कोटेदार सेवक राम ने कहा कि निकासी के समय बरसात होने लगी थी इसलिए ट्रैक्टर घर तक नहीं पहुंच पाया।
अनाज को सड़क पर ही रखवा दिया था। वितरण के लिए अनाज निकलवा रहा था कि रंजिश वश लोग पकड़कर पुलिस को दे दिए। आपूर्ति निरीक्षक सीबी सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर केस दर्ज कराया जाएगा।