{"_id":"58e693bc4f1c1b1a205b4367","slug":"from-phone-called-and-after-then-committed-murndered","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन कर बुलाया और कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन कर बुलाया और कर दी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सिकरारा के सादात बिंदुली गांव में युवक की हत्या के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के सादात बिंदुली नवाबाद निषाद बस्ती में निषाद पार्टी के एक कार्यकर्ता को फोनकर घर से बुलाया गया और गला दबाकर हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया। सुबह परिवार वालों ने शव देखा तो गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर ग्राम प्रधान के पुत्र पर केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में पुलिस ने ले लिया है।
गांव के किसान अहकू राम निषाद के तीन पुत्र हैं। जिसमें उनके मझले पुत्र प्रमोद निषाद की मोबाइल पर रात दस बजे किसी का फोन आया। फोन आते ही वह अपनी पत्नी शिल्पा से मछली मारने की बात कहकर घर से निकल गया। देर रात तक वह वापस नहीं आया तो परिवार वालों को आशंका हुई।
सुबह उसके पिता अहकूराम खेत की तरफ से होकर उसे खोजने जा रहे थे। तो शव देख कर दंग रह गए। थोड़ी देर में ही पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए और तरह तरह की बातें करने लगे। सूचना पर एसपी अतुल सक्सेना, एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव, सीओ सदर आरपी यादव भी मय फोर्स पहुंचे। परिवार वालों ने ग्राम प्रधान के पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान के दो पुत्रों को हिरासत में ले लिया। जांच में पहुंची डाग स्क्वाएड और फोरेंसिक टीम को कुछ हाथ नहीं लगा।