फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five arrested eight million recovered

पांच गिरफ्तार, आठ लाख बरामद

Mon, 27 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Five arrested eight million recovered
शाहगंज पुलिस की गिरफ्त में फ्लोर मिल के कैशियर से 25 लाख रुपये लूटकांड के आरोपी। 
 शाहगंज थाना क्षेत्र के पूर्वांचल फ्लोर मिल के कैशियर से 22 फरवरी को 25 लाख रुपये लूट का खुलासा पुलिस ने चार माह बाद रविवार को किया। उसरहटा मोड़ पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचने के साथ उनकी निशानदेही पर तीन अन्य को गिरफ्तार किया। साथ ही आठ लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि 22 फरवरी को पूर्वांचल फ्लोर ‌िमल ताखा पूरब के कैशियर राजेंद्र प्रसाद जीप से एचडीएफसी बैंक गए थे। वह वहां से 25 लाख रुपये लेकर  आ रहे थे कि बदमाशों ने पान दरीबा के पास पिस्टल सटाकर रुपये से भरे बैग कोछीन लिया व फरार हो गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खुलासे के लिए एसपी सिटी राम जी सिंह यादव के नेतृत्व में टीम लगाई गई थी। रविवार को सूचना मिली दो बदमाश खेतासराय से होकर शाहगंज की तरफ जा रहे हैं। वे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


  इस सूचना पर उसरहटा मोड़ पर इंस्पेक्टर शाहगंज शिवानंद यादव, स्वाट प्रभारी शशि चंद्र चौधरी, एसओ सरायख्वाजा केके मिश्र ने घेराबंदी कर ली। रेलवे क्रासिंग की तरफ से जैसे ही दो बदमाश आते दिखाई दिए, वैसे ही पुलिस ने घेर लिया।

इसमें बाइक पर पीछे बैठा बदमाश फायरिंग करने लगा। जैसे ही बाइक मोड़कर भागना चाहा तो पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम देवेंद्र मिश्र निवासी ब्राहमणपुर महराजगंज और दूसरे ने अनिल सिंह निवासी परवरी ठकुरईया गोठवा नगरा, बलिया बताया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तमंचा 315 बोर, कारतूस और 2 लाख 41 हजार 20 रुपये  बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वे लूटपाट करते हैं। उन्होंने ही जिलेदार यादव उर्फ जेडी निवासी प्यारेपुर सुजानगंज, दिनेश मौर्या निवासी ताखा पूरब शाहगंज, प्रवीण सिंह हिरापुर सिकरारा, ललित सिंह निवासी बेलहटा


बक्शा के साथ मिलकर 22 फरवरी को 25 लाख रुपये निकालकर ले जा रहे मुनीब की जीप रोककर लूटा था। इनकी निशानदेही पर प्रवीण, ललित और दिनेश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें देवेंद्र मिश्र के पास से 1.33 लाख, अनिल के पास से 1.8 लाख और एक बाइक, प्रवीण सिंह के कब्जे से 1.38 लाख, ललित सिंह से 67.50 हजार और दिनेश मौर्या के कब्जे से 54,510 रुपये और लूट के पैसे से खरीदी गई बोलेरो बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed