{"_id":"5f54c7d359a22010500f9a21","slug":"father-and-son-died-in-road-accident-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुुर: बाइक में पेट्रोल भराने पंप की ओर मुड़े तभी मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौनपुुर: बाइक में पेट्रोल भराने पंप की ओर मुड़े तभी मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत
Sun, 06 Sep 2020 05:59 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 06 Sep 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर बिशुनपुर गांव के पास रविवार की दोपहर मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद मिनी ट्रक को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के सतलपुर गांव निवासी जयशंकर यादव (55) अपने छोटे पुत्र आशुतोष (25) के साथ रविवार की दोपहर में दवा लेने के लिए बाइक से जौनपुर के एक निजी अस्पताल में जा रहे थे। बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए बिशुनपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप की तरफ मुड़े, तभी विपरीत दिशा से आ रही मिनी ट्रक ने उन्हें चपेेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल जयशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक चला रहा पुत्र आशुतोष को गंभीर चोट आने पर आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव को कब्जे में ले लिया। जयशंकर यादव गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी का करते थे। उनके दो पुत्र थे। बड़ा पुत्र राहुल और पत्नी शिमला देवी हादसे की सूचना पर बिलख पड़े। पिता-पुत्र की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन