फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Burglars cash , jewelry flown

चोरों ने नकदी, जेवर उड़ाए

Sun, 20 Dec 2015 01:18 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 20 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Burglars cash , jewelry flown
केराकत कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर खुर्द और नुआंव गांव के चार घरों से शुक्रवार की रात चोरों ने नकदी और जेवरात सहित दस लाख से अधिक की संपत्ति पार कर दी।
विज्ञापन


सुबह चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस  ने छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शिवरामपुर खुर्द गांव निवासी मुकेश सिंह के घर से 35 हजार नकदी सहित पांच लाख कीमत के गहने चोरों ने पार कर दिया। चोरों ने  मकान के  प्रथम तल
विज्ञापन


पर चढ़कर चार कमरों को खंगाल डाला। ताला तोड़कर आलमारी और अटैची के लाक तोड़कर हार चूड़ी झुमका चेन अंगूठी, बाली, आदि लगभग 5 लाख के गहने लेकर चम्पत हो गए । मकान मालिक को इसकी जानकारी सुबह हुई । सूचना पर
विज्ञापन
विज्ञापन


केराकत पुलिस पहुंची और शाम चार बजे डागस्क्वाड भी पहुंचा लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दूसरी घटना नुआंव गांव की है नुआंव गांव निवासी रविशंकर शुक्ला के घर में छत के सहारे सीढ़ी से उतरकर चोर दो कमरों का ताला तोड़कर चार बाक्स

 का ताला तोड़कर 52 ग्राम का हार सहित 2 लाख के गहने उठा ले गए। बगल के रमाकांत शुक्ल के घर से 4 हजार नकदी सहित 70 हजार के गहने उड़ा दिए ।

 इसी तरह नाऊपुर के धर्मशंकर शुक्ल के घर से चोरो ने एक लाख के आभूषण सहित 13 हजार रुपयों पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed