फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   At nine in the double murder of Jaunpur NSA

जौनपुर के दोहरे हत्याकांड में नौ पर रासुका 

Tue, 03 Jan 2017 01:09 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 03 Jan 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के दोहरे हत्याकांड के मामले में शासन ने नौ आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) मंजूर कर ली है। पुलिस ने नौ लोगों पर ही रासुका लगाने की संस्तुति भेजी थी। जिले की यह पहली ऐसी घटना है जिसमें इतने लोगों पर रासुका की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


वैसे इस मामले में हत्याकांड को अंजाम दिलवाने का मास्टर माइंड पूर्व ब्लाक प्रमुख केडी सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। केडी पर 12500 रुपये का इनाम घोषित है। चंदवक थाना क्षेत्र के तरांव मोड़ पर 23 मई 2016 को बदमाशों ने अत्याधुनिक असलहे से गोलियां बरसाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम सिंह और सिपाही विनय सिंह की हत्या
विज्ञापन


कर दी गई थी। लंबे समय बाद अत्याधुनिक असलहों का प्रयोग हुआ था। इस मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख केडी सिंह को साजिश कर्ता बताते हुए तकरीबन दर्जन भर आरोपियों पर केस दर्ज  कराया गया था। पुलिस ने नौ लोगों को रासुका में निरुद्ध किया था। जिसमें शासन से सभी पर रासुका मंजूर कर ली है। ऐसा जिले में पहली बार हुआ है कि इतनी संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


में लोगों पर एक ही मामले में रासुका लगाई गई हो। जिन पर रासुका निरूद्ध की गई है, उनमें जरासी निवासी प्रवीण सिंह उर्फ बबलू, शेषनाथ सिंह, थून्ही निवासी सत्येन्द सिंह उर्फ डब्बू, तरांव निवासी देव शंकर सिंह, जलालपुर थाना क्षेत्र के जहरैला निवासी गोपाल सिंह उर्फ अनिल सिंह, गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी राम आशीष


यादव, सैदपुर थाने के जैनपुर निवासी सरोज यादव,  मधुवन निवासी प्रेमशंकर तिवारी और दुम्मा गांव निवासी पंकज सिंह पर रासुका लगी है। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि जिले में एक ही मामले में इतनी संख्या में रासुका किसी पर अभी तक नहीं लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed