फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Acid thrown on the family, five Scorched

परिवार पर फेंका तेजाब, पांच झुलसे 

Sun, 11 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 11 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Acid thrown on the family, five Scorched
अस्पताल में तेजाब से जले बच्चों का इलाज कराता अभिषेक का परिवार। 
नगर कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला मोहल्ले में शुक्रवार की रात मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने सीरियल देख रहे एक परिवार के लोगों पर तेजाब फेंक दिया। इससे दो मासूम समेत पांच लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में चार लोगों के खिलाफ पीड़ित पक्ष के अभिषेक सेठ ने केस दर्ज कराया है।  पुलिस ने दो आरोपियों छविनाथ और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। ताड़तला में अभिषेक सेठ का परिवार शुक्रवार की रात करीब 10 बजे टेलीविजन पर सीरियल देख रहे थे। इसी बीच सीरियल में किसी सीन को देख कर लोग हंस पड़े।
विज्ञापन


उसी दौरान बाहर से गुजर रही पड़ोसी महिला को लगा कि लोग उसे देख कर मजाक उड़ा रहे हैं। उसने अपने घर जाकर परिवार वालों को बताई। परिवार वाले लाठी डंडा लेकर आ गए। जहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच आरोपी पक्ष के लोगों ने मग में लाकर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें अभिषेक सोनी (32) पुत्र अशोक, उनकी पुत्री अंशी (10), भाई नीरज सोनी की पत्नी गुड़िया (24), नीरज का पुत्र छोटू (2) और बहन डाली की नौ माह की पुत्री परी झुलस गई। तेजाब पड़ते ही पूरा परिवार चीखने चिल्लाने लगा। अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के लोग भी जुट गए। लोगों ने आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।


जहां सुधार न होने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, सीओ आरपी सिंह यादव, इंस्पेक्टर रामभरोसे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दो को दबोच लिया। अभिषेक ने चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारने पीटने, धमकी देने और तेजाब फेंकने का केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed