{"_id":"5cc5f5b5bdec220788125cf8","slug":"91556477365-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक के नंबर से बानाया फर्जी फेसबुक , केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुजानगंज। स्थानीय थाने की पुलिस ने बैंक के प्रबंधक के मोबाइल नंबर से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील सामग्री पोस्ट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बैंक प्रबंधक की तहरीर पर की है। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शांतिनगर शाखा के प्रबंधक राजेश कुमार त्रिपाठी का आरोप है कि उनके मोबाइल पर पिछले कई दिनों से अलग अलग नंबर से फोन आते हैं और नीतू गुप्ता से बात करवाने के लिए कहा जाता है। इसके बाद उन्होंने नीतू गुप्ता के बारे में जानने की कोशिश की तो पता चला कि किसी ने उनके मोबाइल नंबर से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है और उस पर कई अश्लील फोटो अपलोड कर दिया है। साथ में उनका नंबर भी डाल दिया है। इस वजह से लोग उनके पास फोन आ रहे हैं। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।