फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पथराव कर दो भैंस पिकअप पर लाद ले गए तस्कर

पथराव कर दो भैंस पिकअप पर लाद ले गए तस्कर

Tue, 02 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
पथराव कर दो भैंस पिकअप पर लाद ले गए तस्कर

विज्ञापन
जफराबाद । जलालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर तथा बहरीपुर गांव से रविवार की रात बदमाश दो भैंसों को पिकअप में लादकर फरार हो गए।
सैदपुर गांव निवासी दीनानाथ यादव की भैंस रात में घर के सामने बंधी थी। रात में आए पिकअप गैंग ने घर से करीब दो सौ मीटर दूरी पर गाड़ी खड़ी कर दिया और भैंस खोलकर गाड़ी के पास ले आए। तभी परिवार के किसी सदस्य की नींद टूट गई। शोर मचाया तो गांव के लोग भी दौड़ पड़े, लेकिन पशु तस्करों ने अपनी तरफ आता देख ग्रामीणों पर पथराव कर दिया। जिससे लोग चिल्लाते रहे और भैंस को उनके सामने ही गाड़ी पर लादकर पथराव करते फरार हो गए। दूसरी घटना उसी रात बहरीपुर गांव में हुई। यहां संजय गौंड की भैंस पशुशाला में बंधी थी। पशुशाला का दरवाजा बाहर से बंद कर उसमें ंताला भी लगा दिया गया था। पशु तस्करों ने ताला तोड़कर पिकअप में लाद लिया और फरार हो गए। परिवार के लोगों को सुबह घटना की जानकारी हुई तो शोर मच गया। सुबह संजय भैंस को पशुशाला से बाहर निकालने के लिए पहुंचे तो देखा ताला टूटा था और भैंस गायब थी। दोनो घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed