फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अस्पताल में भर्ती वृद्ध समेत दो को पीटा

अस्पताल में भर्ती वृद्ध समेत दो को पीटा

Tue, 15 Jan 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती वृद्ध समेत दो को पीटा
सुईथाकला । सड़क हादसे में घायल होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती एक वृद्ध और एक युवक को कुछ लोगों ने अस्पताल में घुसकर जमकर पिटाई कर दी। इस बीच अस्पताल में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर मनबढ़ भाग गए।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गोलपुर गांव निवासी राधेश्याम बिंद (60) और अजय बिंद (20) सोमवार को दोपहर करीब दो बजे सरपतहा थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव के पास लखनऊ-बलिया मार्ग के किनारे बाइक खड़ी कर आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव निवास चंद्रमणि बिंद असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से भिड़ गया। इस हादसे में चंद्रमणि का पैर टूट गया, जबकि पहले से बाइक के पास खड़े राधेश्याम और अजय भी घायल हो गए । स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। आरोप है कि घायल चंद्रमणि ने घटना की सूचना अपने साथियों को दे दी। थोड़ी ही देर बाद करीब 20 की संख्या में पहुंचे युवकों ने अस्पताल में भर्ती राधेश्याम और अजय को बेड पर ही पीटना शुरू कर दिया। दोनों को बेड से उठाकर अस्पताल परिसर में खींच लाए और यहां पिटाई की, जिससे वे लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आस पास के लोग पहुंचे। लोगों ने लाठी डंडा लेकर दौड़ाया तो युवक भाग गए। इस संबंध में सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अस्पताल में मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए थे। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed