फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस ने ईंट भट्ठे से मुक्त कराए बधुआ मजदूर

पुलिस ने ईंट भट्ठे से मुक्त कराए बधुआ मजदूर

Mon, 11 Mar 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ईंट भट्ठे से मुक्त कराए बधुआ मजदूर
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रोहियांव मधुपुर गांव में एक ईंट भट्ठे से पुलिस ने रविवार को 12 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। आरोप है कि भट्ठा मालिक द्वारा काम के बदले उन्हें पैसे नहीं दिए जाते थे। सिर्फ खाना दिया जाता था।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर के थानाध्यक्ष अनिल सिंह को सूचना मिली थी कि रोहियांव मधुपुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिकों को मजदूरी नहीं दी जाती है। बिहार के श्रमिक घर जाना चाहते हैं लेकिन उन्हें जाने भी नहीं दिया जा रहा है। सूचना पर पुलिस जब ईंट भट्ठे पर पहुंची तो पुलिस के सामने श्रमिक महिलाओं ने भट्ठा मालिक की शिकायत की। दुखनी देवी ने कहा कि भरपेट भोजन भी नहीं मिलता और काम न करने पर उन्हें पीटा भी जाता है। वह छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर आई हैं। पुलिस ने मंगरू, धनोवा, सीताराम, रमुने, बलमते, तैबी, कुसुम, उमेश, रवीन्द्र, लल्ला, पुरमा, गुलरा से अलग अलग पूछताछ की। सभी का आरोप था कि उनको मजदूरी नहीं दी जा रही है। भरपेट भोजन भी नहीं दिया जाता। जबकि भट्टा मालिक ने कहा कि मजदूरों से कोई जबरदस्ती नहीं की जाती। वे अगर घर जाना चाहें तो जा सकते हैं। पुलिस ने सभी को मुंगराबादशाह रेलवे स्टेशन से घर भेजवाया। इस बाबत भट्ठा मालिक दिनेश यादव का कहना था कि मजदूरों का कोई बकाया नहीं था। कुछ मजदूरों की बाकी मजदूरी भी दे दी गई। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि भट्ठा मालिक के खिलाफ शिकायत मिली थी। मजदूरों का बकाया दिलवाकर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed