फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एक साथ जली पिता पुत्र की चिता, डबडबा गई आंखे

एक साथ जली पिता पुत्र की चिता, डबडबा गई आंखे

Sun, 10 Feb 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
एक साथ जली पिता पुत्र की चिता, डबडबा गई आंखे

विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव दोहरे हत्याकांड में मारे गए पिता पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। देर शाम को गोमती नदी के राम घाट पर पिता पुत्र की एक साथ चिता जलाई गई तो लोगों की आंखें डबडबा गई। गोरखनाथ की चिता को उनके इकलौते बेटे सावन ने मुखाग्नि दी जबकि प्रसिद्धनाथ की चिता को उनके बेटे सुभाष सिंह ने मुखाग्नि दी। इस घटना में मृतक गोरखनाथ सिंह का एकलौता बेटा सावन अनाथ हो गया। बीमारी के चलते मां कंचन देवी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है।

सावन तिलकधारी महाविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। पिता की मौत के बाद जैसे उसकी दुनिया ही उजड़ गई। मां की मौत के बाद पिता गोरखनाथ बड़े ही लाड प्यार से बेटे का पालन पोषण कर रहे थे। पिता के सहारे सावन की शिक्षा दीक्षा चल रही थी। जबकि प्रसिद्धि नारायण की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी कलावती देवी का रो कर बुरा हाल है। मारपीट की घटना में दो हत्या के मामले को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed