{"_id":"5cc74818bdec22076100a36d","slug":"61556563992-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय थाने की पुलिस ने एक विवाहिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। विवाहिता का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।
नगर के उमराना मोहल्ला निवासी मोहम्मद उमर ने नवंबर 2018 में अपनी पुत्री खुशबू की शादी मिर्जापुर जिले के खंडवा नाला, इमाम बाड़ा मोहल्ला निवासी शाहिद अंसारी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज को लेकर ससुराल पक्ष उनकी पुत्री खुशबू की लगातार पिटाई करते थे। थक हारकर विवाहिता अपने मायके पहुंची। विवाहिता खुशबू ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर पति शाहिद अंसारी, शबनम, सायका, वसीम अकरम व कुतबुद्दीन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर के जांच पड़ताल शुरू कर दी है।