फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एसडीएम ने हाइवे निर्माण में बाधक बने किसानों को समझाया

एसडीएम ने हाइवे निर्माण में बाधक बने किसानों को समझाया

Fri, 05 Apr 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने हाइवे निर्माण में बाधक बने किसानों को समझाया
बक्शा। क्षेत्र के अगरौरा, बक्शा, सवंसा एवं लखौवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर में बाधा डाल रहे किसान गुरुवार को एसडीएम और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद राजी हो गए। समुचित मुआवजा दिलाने और उनकी मांगों का निराकरण कराने के आश्वासन पर किसान मान गए। इसके बाद हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हो गया। पुलिस बल के साथ एसडीएम मंगलेश दूबे, नायब तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह और हाइवे का निर्माण करा रही कंपनी के अधिकारी पहले अगरौरा गांव पहुंचे, जहां निर्माण कार्य रोक रहे किसानों को बुलाकर कार्य न रोकने की नसीहत दी। इसके बाद टीम बक्शा, सवंसा एवं लखौवा गांव पहुंची। यहां अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसान अपने मुआवजे के लिए कानूनी लड़ाई लड़ें लेकिन निर्माण कार्य में व्यवधान न उत्पन्न करें। इस दौरान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक अधीर विश्वकर्मा, लेखपाल गौरव श्रीवास्तव, धीरेंद्र प्रताप, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश और ओमप्रकाश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed