{"_id":"5c3b8ababdec2273a0324521","slug":"61547406010-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का मामला फर्जी निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का मामला फर्जी निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखापुर(चांदपुर) गांव के पास शनिवार को पशु व्यापारी के साथ पचास हजार रुपये लूटने का मामला पुलिस की जांच में फर्जी निकला। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के कारण पशु व्यापारी के साथ नहर पर मारपीट हुई थी। व्यापारी ने मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
बक्शा थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव निवासी जय प्रकाश यादव शनिवार को मछलीशहर थाना क्षेत्र के चक इंग्लिश गांव में अपनी बहन के घर खिचड़ी पहुंचाकर वापस आ रहा था। लखापुर चांदपुर गांव के पास चार लोगों ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को जय प्रकाश ने बताया कि बदमाशों ने उसके पास से पचास हजार रुपया छीन लिया है । साथ ही तमंचे के बट से सिर पर प्रहार कर दिया। वह जान बचाने के लिए नहर में कूद गया तो बदमाश भाग गए। लेकिन दूसरे दिन पीड़ित ने लूट की घटना से इनकार करते हुए मारपीट की तहरीर पुलिस को दी है।