फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हत्या की झूठी सूचना पर हलकान हुई पुलिस

हत्या की झूठी सूचना पर हलकान हुई पुलिस

Sun, 30 Dec 2018 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
हत्या की झूठी सूचना पर हलकान हुई पुलिस

विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में रविवार को अपनी बेटी से मिलने आये पिता द्वारा बेटी की हत्या की सूचना पुलिस को दी। इस सूचना पर पुलिस परेशान हो उठी । हलकान पुलिस को उस समय राहत मिली जब विवाहिता ने खुद पुलिस को फोन पर बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। तबीयत खराब होने के कारण उसके पति व सास- ससुर उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए हैं।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय को दिन में लगभग एक बजे डायल 100 से सूचना मिली कि चांदपुर गांव से बोलेरो सवार बदमाश एक विवाहिता को अपहृत कर कहीं ले गए हैं। उसकी हत्या की सूचना मिल रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गांव में पहुंचे तो पता चला कि बोलेरो बगल के गांव की है तो पुलिस तुरंत वहां पहुंची। बोलेरो चालक का नंबर लेकर विवाहिता से फोन पर बात की। उसने बताया कि उसे चक्कर आ रहा था और पति, सास व ससुर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लाए हैं। गांव वालों अशोक कुमार बिंद की पत्नी भानुमती की तबीयत अचानक खराब हो गयी थी। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए थे। उनके जाने के भानुमती के पिता भी वहां आ गए। उन्होंने डायल 100 पर फोन कर अपहरण और हत्या की आशंका जताई। भानुमती की शादी को तीन साल पहले हुई थी पति मुंबई में काम करता है। दोनों के बीच कुछ अनबन थी, जिसकी पंचायत रविवार को होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed